मात्र 2% ब्याज पर मिल रहा लोन, ऐसे करें प्राप्त: Mahila Group Loan Apply

महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से Mahila Group Loan Apply योजना शुरू की गई हैं। इसके माध्यम से महिलाओं के समूह को व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000/- रुपए तक का लोन दिया जा रहा हैं। आज के हमारे लेख में महिलाओं के इसी समूह ऋण के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं।

Mahila Group Loan Apply
Mahila Group Loan Apply

महिला समूह लोन योजना

महिला ग्रुप लोन के लिए सरकार द्वारा जारी की गई योजना का आधिकारिक नाम महिला समूह लोन योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं के समूह को व्यवसाय शुरू करने या पूर्व संचालित व्यवसाय के विस्तार के लिए ऋण उपलब्ध करवाती हैं।

ऋण की राशि

महिला समूह लोन योजना में एक सहायता समूह की अधिकतम 10 महिलाओं को ही ऋण दिया जाता हैं। इसमें प्रति समूह अधिकतम 50,000/- रुपए की राशि का ऋण दिया जा सकता हैं। योजना के अंतर्गत लिए गए इस ऋण की अवधि 6 महीने होती हैं। तय समयावधि में ऋण वापस जमा करवाना अनिवार्य होता हैं।

महिला समूह ऋण योजना

महिला समूह ऋण योजना में महिला समूह के लिए दिया जाने वाला ऋण देश के सभी सरकारी बैंकों तथा योजना में पात्र सभी निजी निजी तथा पब्लिक सेक्टर के बैंकों द्वारा उपलब्ध करवाया जाता हैं। इस योजना में महिलाओं को दिये जाने वाले ऋण की उपयोगिता 6 माह निर्धारित की गई हैं।

महिला समूह ऋण योजना में ऋण की ब्याज दर:- योजना के अन्तर्गत दिये जाने वाले ऋण पर मात्र 2% की दर से ब्याज लिया जाता हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं से लोन प्रोसेसिंग के लिए कोई फाइल चार्ज नहीं लिया जाता हैं।

योजना का उद्देश्य

  • समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ का मुख्य उद्देश्य निर्धारित।
  • महिलाओं के अंदर उद्यमशीलता का विकास करके उन्हें परिवार तथा समाज की आर्थिक स्थिति को आगे बढ़ाने का मौक़ा देना।
  • देश के विकास में महिलाओं को सक्रिय भागेदारी निभाने का अवसर उपलब्ध करवाना।
  • महिलाओं को अपनी ज़रूरतों पर आत्मनिर्भर बनाना।
  • महिलाओं को समूह में मिलकर काम करने के अवसर देना जिससे समाज तथा देश के विकास को नई रफ़्तार मिलेगी।
  • महिलाओं की व्यक्तिगत ज़रूरतों के लिए किसी अन्य पर निर्भरता कम करना।
  • विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना जिससे वे एक सम्मानपूर्वक जीवन व्यापन कर सके।
  • स्वयं सहायता समूहों का अधिकाधिक विकास करना।
  • महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • आर्थिक परेशानियों के कारण पीछे रह रही महिलाओं को सहायता उपलब्ध करवाकर आगे बढ़ने का मौक़ा देना।
  • समाज में महिलाओं के लिए कमजोर तथा असहाय की जूठी सोच को ख़त्म करना।

व्यवसाय के लिए महिलाओं को सरकार दे रही 30,000/- रुपए का लोन, ऐसे करें प्राप्त

महिला समूह ऋण के लिये पात्रता

महिला समूह ऋण योजना से ऋण लेने के लिए महिलाओं का एक समूह होना आवश्यक हैं। जिस बैंक से ऋण लेना चाहते हैं उस बैंक में समूह की सभी महिलाओं का खाता होना अनिवार्य हैं। यह योजना केवल आर्थिक रूप से ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए हैं अतः समूह की महिलाओं में प्रति महिला वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला या उसके पति में से कोई भी वर्तमान में किसी सरकारी या राजनीतिक सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

महिला समूह लोन योजना से लोन लेने की प्रक्रिया

महिला समूह लोन योजना से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप जिस बैंक से लोन लेना चाहती हैं उसकी आधिकारिक शाखा में जायें। इसके बाद बैंक अधिकारी से महिला समूह लोन योजना से लोन के लिए आग्रह करें। बैंक अधिकारी से योजना की वर्तमान स्थिति तथा पालिसी के बारे में पूछताछ करें।

इसके बाद महिला समूह लोन योजना का फ़ार्म प्राप्त करें तथा इसमें माँगी गई संपूर्ण जानकारी सही-सही दर्ज करें। जानकारी दर्ज करते समय त्रुटि ना करें अन्यथा आपका ऋण आवेदन रद्द किया जा सकता हैं। इसके बाद आवेदन पत्र के साथ समूह की सभी महिलाओं के दस्तावेज संलग्न करें। इस फाइल को वापस बैंक अधिकारी के पास जमा करवा दे।

आपके द्वारा आवेदन पूर्ण करने के बाद महिला समूह बैंक खाते में ऋण के पैसे प्राप्त होने में एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक का समय लग सकता हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment